बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक:वित्त मंत्रालय के निर्देश पर खुले सार्वजनिक और ग्रामीण बैंक

Sep 27, 2026 - 09:06
0
बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक:वित्त मंत्रालय के निर्देश पर खुले सार्वजनिक और ग्रामीण बैंक
जौनपुर में रविवार को वित्त मंत्रालय के निर्देश पर सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले। यह फैसला 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के चलते लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम और करेंसी चेस्ट खोलने की अनुमति दी। ग्राहक एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया में जरूरी काम निपटा सकते हैं। निजी बैंकों के नियम अलग हो सकते हैं, शाखा से संपर्क करें। हड़ताल में लेनदेन की दिक्कत से बचने को बैंक अधिकारियों ने तैयारी की। जिले में 1,444 बैंकिंग कॉरेसपांडेंट (बीसी) प्वाइंट चालू रहेंगे। ग्राहकों को सलाह है कि वे जरूरी काम पहले निपटा लें। एटीएम चालू रहेंगे, पर्याप्त पैसे रखने की कोशिश होगी। यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा गया है, ताकि लेनदेन पर असर न पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User