बदायूं में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान:मतदेय स्थलों पर लगेंगे कैंप, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Oct 14, 2026 - 19:44
0
बदायूं में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान:मतदेय स्थलों पर लगेंगे कैंप, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
बदायूं में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर छूटे हुए और नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अभियान की जानकारी देकर पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने में सहयोग की अपील की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 2,859 मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और फार्म-6 उपलब्ध कराएंगे। नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए नागरिकों को भरे हुए फार्म-6 के साथ नवीनतम फोटो और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User