प्रयागराज में ज्ञानेश-कुमार के इस्तीफे को लेकर निकाला मशाल जुलूस:नागरिक समाज ने किया प्रदर्शन, एसआईआर रद्द करने और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव वापस लेने की उठाई मांग

Oct 14, 2026 - 19:44
0
प्रयागराज में ज्ञानेश-कुमार के इस्तीफे को लेकर निकाला मशाल जुलूस:नागरिक समाज ने किया प्रदर्शन, एसआईआर रद्द करने और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव वापस लेने की उठाई मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार शाम नागरिक समाज के लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शन में नागरिक समाज और आइसा (AISA) से जुड़े लोग शामिल हुए। हाथों में मशाल और कैंडल लेकर प्रदर्शनकारी सुभाष चौराहे तक पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाईं। चुनाव प्रक्रिया में बदलाव वापस लेने की मांग प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में किए गए कथित अलोकतांत्रिक, गैरकानूनी और जनविरोधी बदलावों को वापस लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव करने और चुनाव व्यवस्था को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी अपनी बात रखी। एसआईआर रद्द करने और नामों में सुधार की मांग प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एसआईआर रद्द करने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि एसआईआर के आधार पर जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उनमें सुधार किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की। इस दौरान सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मशाल और कैंडल लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी शाम को निकाले गए जुलूस में शामिल लोगों ने हाथों में मशाल और कैंडल लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। नागरिक समाज से जुड़े लोगों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User