बदायूं PET परीक्षा में बिना फेस-आइरिस स्कैन एंट्री नहीं:24 केंद्रों पर 58896 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Oct 16, 2026 - 19:11
0
बदायूं PET परीक्षा में बिना फेस-आइरिस स्कैन एंट्री नहीं:24 केंद्रों पर 58896 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
बदायूं में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में बिना फेस और आइरिस स्कैन के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देना होगा कि परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी से उनका कोई संबंध नहीं है। डीएम अवनीश राय ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुई बैठक में स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 24 केंद्रों पर 58,896 अभ्यर्थी होंगे शामिल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिले में 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को PET आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर कुल 58,896 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और चिकित्सा की व्यवस्था डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी, पंखे, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। आसपास एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थियों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। मोबाइल, ब्लूटूथ और कलाई घड़ी पर प्रतिबंध परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, टैबलेट, पेनड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कलाई घड़ी और एटीएम कार्ड समेत किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों के लिए बस और ट्रेन की व्यवस्था के निर्देश अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहायक परिवहन अधिकारी को रोडवेज बसों के परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने रेलवे स्टेशन मास्टर को ट्रेनों के आने-जाने की लगातार उद्घोषणा कराने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी अभ्यर्थी ट्रेन की छत पर चढ़कर यात्रा न करे। बैठक में एडीएम मान्वेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक अंजुम बी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User