बधवां पट्टी से बेलवार घाट तक सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी:7.84 करोड़ रुपये होंगे खर्च, पीडब्ल्यूडी ने शुरू की निर्माण प्रक्रिया

Oct 20, 2026 - 10:19
0
बधवां पट्टी से बेलवार घाट तक सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी:7.84 करोड़ रुपये होंगे खर्च, पीडब्ल्यूडी ने शुरू की निर्माण प्रक्रिया
जौनपुर में बधवां पट्टी मार्ग से बाबूगंज बाजार होते हुए बेलवार घाट तक की सड़क को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा। इस परियोजना पर 7 करोड़ 84 लाख 86 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग अभी काफी संकरा है। इस कारण दो वाहनों को एक साथ निकलने में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में सड़क पर गड्ढे हो जाने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी सड़क की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड ने चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। परियोजना के तहत बधवां पट्टी मार्ग से बाबूगंज बाजार होते हुए बेलवार घाट तक सड़क को बेहतर बनाया जाएगा। निर्माण प्रक्रिया शुरू, लोगों को मिलेगी राहत पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अखिलेश यादव ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सड़क चौड़ी और मजबूत होने से वाहनों की आवाजाही आसान होने तथा बारिश के दौरान होने वाली परेशानियां कम होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User