संतकबीरनगर में 1320 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, विसर्जन की तैयारी:भारी वाहनों का प्रवेश किया गया प्रतिबंधित, 1000 जवान तैनात
संतकबीरनगर जिले में दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा के लिए पूरे जिले को तीन जोन, आठ सेक्टर और 56 सब-सेक्टर में बांटा गया है। नौ एसओ और 17 इंस्पेक्टर समेत 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 13 क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) गठित की गई हैं और डेढ़ सेक्शन फ्लड पीएसी भी तैनात की गई है। मंगलवार सुबह छह बजे से 23 अक्टूबर तक खलीलाबाद शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। जिले में कुल 1320 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें सबसे अधिक 257 खलीलाबाद, 240 मेंहदावल, 165 बखिरा, 163 धनघटा, 144 महुली, 142 दुधारा और 141 बेलहर थाना क्षेत्र में हैं। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में सबसे कम 68 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दुधारा क्षेत्र में चार स्थायी प्रतिमाएं भी हैं। जिले में 20 अक्टूबर को 730, 21 अक्टूबर को 360, 22 अक्टूबर को 158 और 23 अक्टूबर को 66 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा 26 अक्टूबर को दो प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। लागू रहेगा रूट डायवर्जन TSI परमहंस ने बताया कि दशहरा और मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर 20 से 23 अक्टूबर तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। मंगलवार सुबह छह बजे से शहर के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। बस्ती की तरफ से धनघटा जाने वाले बड़े वाहनों को भुवरिया चौराहे से रिंग रोड होते हुए पायलपार के रास्ते भेजा जाएगा। धनघटा से बस्ती जाने वाले बड़े वाहन भी पायलपार रिंग रोड से भुवरिया चौराहे के रास्ते जाएंगे। गोरखपुर से धनघटा जाने वाले बड़े वाहन मंझरिया कटका होकर भेजे जाएंगे, जबकि धनघटा से गोरखपुर जाने वाले वाहन मंझरिया होकर हाईवे के रास्ते जाएंगे। मेंहदावल बाईपास से बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इन वाहनों को मोती चौराहा होकर रेलवे स्टेशन के रास्ते भेजा जाएगा। बरदहिया मार्ग से भी बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मोती चौराहे से होकर बड़े वाहनों को शहर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। जवानों की हुई तैनाती सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोतवाली खलीलाबाद में दो थाना प्रभारी, चार इंस्पेक्टर, 33 सब इंस्पेक्टर, 134 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, 16 होमगार्ड व पीआरडी जवान, डेढ़ सेक्शन पीएसी और एक फायर टेंडर तैनात किया गया है। दुधारा में थाना प्रभारी के अलावा दो इंस्पेक्टर, 18 सब इंस्पेक्टर, 66 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल, 10 होमगार्ड व पीआरडी जवान और एक फायर टेंडर दिया गया है। मेंहदावल में एसओ के अलावा दो इंस्पेक्टर, 15 सब इंस्पेक्टर, 90 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 13 महिला कांस्टेबल, 17 होमगार्ड और एक फायर टेंडर तैनात किया गया है। बखिरा में एसओ के अलावा दो इंस्पेक्टर, 22 सब इंस्पेक्टर, 82 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, 40 होमगार्ड व पीआरडी जवान और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। बेलहर में एसओ के अलावा एक इंस्पेक्टर, 22 सब इंस्पेक्टर, 45 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, सात महिला कांस्टेबल, 47 होमगार्ड व पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। धर्मसिंहवा में एसओ के अलावा एक इंस्पेक्टर, 11 सब इंस्पेक्टर, 32 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 11 महिला कांस्टेबल और 32 होमगार्ड व पीआरडी जवान आवंटित किए गए हैं। धनघटा में एसओ के अलावा चार इंस्पेक्टर, 26 सब इंस्पेक्टर, 96 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 16 महिला कांस्टेबल, 15 होमगार्ड व पीआरडी जवान और एक फायर टेंडर दिया गया है। महुली में एसओ के अलावा एक इंस्पेक्टर, 21 सब इंस्पेक्टर, 82 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 18 महिला कांस्टेबल और 24 होमगार्ड व पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर नौ एसओ, 17 इंस्पेक्टर, 168 सब इंस्पेक्टर, 627 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 115 महिला कांस्टेबल, 201 होमगार्ड व पीआरडी जवान, 13 क्यूआरटी, 19 रिजर्व क्यूआरटी और डेढ़ सेक्शन पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। 20 से 23 अक्टूबर तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)