नोएडा में ट्रेडिंग के नाम पर 6.50 लाख ठगे:टेलीग्राम और वाट्सऐप के जरिए किया संपर्क, बैंक खातों के स्टेटमेंट के साथ की शिकायत

Oct 20, 2026 - 14:10
0
नोएडा में ट्रेडिंग के नाम पर 6.50 लाख ठगे:टेलीग्राम और वाट्सऐप के जरिए किया संपर्क, बैंक खातों के स्टेटमेंट के साथ की शिकायत
नोएडा में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला से 6.50 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने टेलीग्राम और वाट्सऐप के जरिए महिला से संपर्क किया और निवेश के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में रविवार को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी मनीषा शर्मा ने बताया कि उनकी पहचान सोशल मीडिया पर अरुण, करण, अभिषेक और नितिन नाम के लोगों से हुई थी। शुरुआत में चारों ने टेलीग्राम के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग के बारे में बातचीत की। बाद में वे वाट्सऐप संदेश और फोन कॉल के जरिए भी संपर्क करने लगे। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग से जुड़े विभिन्न शुल्कों के नाम पर उनसे पैसे जमा कराए। दो बैंक खातों से ट्रांसफर की रकम अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच करीब दो महीने तक मनीषा ने अलग-अलग मौकों पर रकम ट्रांसफर की। इस दौरान कुल लगभग 6.50 लाख रुपये आरोपियों के बताए बैंक खातों में भेजे गए। महिला ने दोनों बैंकों में से एक खाते से 2 लाख 41 हजार 212 रुपये और दूसरे खाते से 3 लाख 29 हजार 224 रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने दोनों बैंक खातों के स्टेटमेंट भी शिकायत के साथ लगाई है। पुलिस को दिए सबूत पीड़िता ने साइबर अपराध की शिकायत से जुड़ी रसीदें और अन्य उपलब्ध सबूत भी पुलिस को दिए हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर ट्रांसफर की गई रकम का पता लगाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, पुलिस उन खातों की जांच करने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User