बेटी-भांजी को भगा ले जाने वाले दो गिरफ्तार:पिता ने दर्ज कराई थी एफआईआर, पुलिस ने गर्रा पुल से पकड़ा
शाहजहांपुर पुलिस ने सोमवार दोपहर 1 बजे दो युवतियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरजीत और प्रेम कुमार तिलहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि ये दोनों आरोपी उसकी बेटी और भांजी को भगा ले गए हैं। पीड़ित ने उनके साथ अनहोनी की आशंका भी जताई थी। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपियों सुरजीत और प्रेम कुमार को पंचमुखी मन्दिर स्थित गर्रा पुल के पास से पकड़ा है। दोनों युवतियों को भी बरामद किया गया। युवतियों का मेडिकल कराकर उनके बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। यह शिकायत 17 अक्टूबर को दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)