फर्रुखाबाद में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:गुरुगांव देवी मंदिर में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन, ड्रोन से निगरानी

Oct 19, 2026 - 16:25
0
फर्रुखाबाद में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:गुरुगांव देवी मंदिर में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन, ड्रोन से निगरानी
फर्रुखाबाद में नवरात्र की नवमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। गुरुगांव देवी मंदिर में शाम 3 बजे तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए। गुरुगांव देवी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम महाभारत कालीन गुरुगांव देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गईं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग की गई है, जिसके चलते चारपहिया वाहनों और ई-रिक्शा की आवाजाही रोक दी गई। मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जा रही है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष ने मंदिर के बाहर घूम रहे चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। संदिग्ध गतिविधियों के चलते उनके आधार कार्ड मंगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शीतला माता मंदिर में भी पहुंचे श्रद्धालु बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर यातायात पुलिस तैनात की गई है, ताकि जाम की स्थिति न बने। वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। नवमी पर शहर में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं पूड़ी-सब्जी तो कहीं कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। गुरुगांव देवी मंदिर में शाम 5 बजे 56 भोग अर्पित किए जाने के बाद भंडारा शुरू होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User