कानपुर में कुकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:प्रशिक्षार्थियों को बेकरी के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी

Oct 06, 2026 - 16:17
0
कानपुर में कुकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:प्रशिक्षार्थियों को बेकरी के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी
कानपुर के राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत एक माह के कुकरी (पाक कला) एवं बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र वाराणसी पवन कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र कानपुर वीके मिश्रा, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र कानपुर पंकज कुमार शाह और सेवानिवृत्त प्रभारी राजकीय खाद्य प्रसंस्करण केंद्र कानपुर देहात नरेश कुमार सचान ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को कुकरी और बेकरी के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। उन्हें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी सावधानियों तथा व्यवसाय के सफल संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने और पाक कला एवं बेकरी के क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार की संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User