बेटी के जन्म पर ढोल-नगाड़े संग स्वागत:फतेहाबाद में बच्ची का गृहप्रवेश, चेयरमैन राजेश कुशवाह ने बांटी खुशियां
आगरा के फतेहाबाद में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेश कुशवाह ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए अनूठी पहल की। पुत्री रत्न की प्राप्ति के बाद अस्पताल से घर पहुंचने पर नवजात कन्या का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बाग कॉलोनी स्थित आवास पर गाजे-बाजे के साथ नवजात का गृहप्रवेश कराया गया। परिवार और आसपास के लोगों ने फूल-मालाओं से बच्ची और परिजनों का स्वागत किया। राजेश कुशवाह ने कहा कि बेटी लक्ष्मी का रूप होती है और उसके जन्म पर उत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ेगी। पहल की क्षेत्र में सराहना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)