MLC चुनाव में जीत के लिए भाजपा की तैयारी:औरैया में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने जनसंपर्क पर दिया जोर

Oct 10, 2026 - 16:16
0
MLC चुनाव में जीत के लिए भाजपा की तैयारी:औरैया में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने जनसंपर्क पर दिया जोर
भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षक व स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में जीत की तैयारी तेज की है। औरैया के होटल पैराडाइज और दिबियापुर के वेदिका पैलेस में शनिवार दोपहर एक बजे मतदाता केंद्र बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने व मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। साहू ने कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संपर्क व्यवस्था है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निष्ठा व सक्रियता से चुनावी तैयारी में जुटने को कहा। साहू ने शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से घर-घर संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझने व पार्टी नीतियों से अवगत कराने पर जोर दिया। क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह व शिव सिंह भारती ने भाजपा के मजबूत संगठनात्मक ढांचे को ताकत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय से अभियान प्रभावी बनाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई व जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भी एकजुट होकर चुनाव तैयारी में जुटने की अपील की। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User