बेटी से जबरदस्ती का विरोध करने पर पिता पर हमला:पनकी मे आरोपी ने दो साथियों संग घर में घुसकर पीटा, सिर फटा; तीन पर केस दर्ज

Oct 06, 2026 - 19:51
0
बेटी से जबरदस्ती का विरोध करने पर पिता पर हमला:पनकी मे आरोपी ने दो साथियों संग घर में घुसकर पीटा, सिर फटा; तीन पर केस दर्ज
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता में बेटी से जबरदस्ती करने के प्रयास का विरोध करना पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक ने रास्ते में युवती को पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी गर्दन पर नाखून से खरोंच लगा दी। घर पहुंचकर युवती ने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने आरोपी का विरोध किया तो आरोप है कि युवक ने दो साथियों के साथ घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पनकी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… सरायमीता निवासी पीड़ित मोरंग मंडी में ड्राइवरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अक्तूबर की शाम करीब आठ बजे वह काम से लौटने के बाद घर की छत पर लेटे थे। इसी दौरान उनकी बेटी दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि सामान लेकर वापस लौटते समय रास्ते में शनि नाम के युवक ने उसे रोक लिया और पकड़ने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध के दौरान उसकी गर्दन पर नाखून से खरोंच लग गई। घर पहुंचकर पिता को बताई पूरी घटना युवती घर पहुंची और उसने पिता को रास्ते में हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने बेटी को डांटते हुए पूछा कि वह सामान लेने दुकान क्यों गई थी। इसी दौरान आरोपी शनि ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने की धमकी दी। मामला बढ़ता देख पीड़ित ने इस संबंध में विरोध जताया। इसी बीच पीड़ित के वाहन मालिक का फोन आ गया। उन्होंने रात में ड्राइवर उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए पीड़ित को गाड़ी लेकर आने के लिए बुलाया। पीड़ित के अनुसार, वाहन मालिक के फोन के बाद वह घर का दरवाजा खुलवाने के लिए बाहर निकले। दरवाजा खुलते ही साथियों संग टूट पड़ा आरोपी आरोप है कि दूसरे किरायेदार ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, शनि अपने साथी अभिषेक और रविंद्र के साथ वहां पहुंच गया। तीनों ने पीड़ित को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लात-घूंसों से उन्हें जमकर पीटा। मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित पनकी थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनि, अभिषेक और रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में युवती के बयान, पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर बढ़ा विवाद पीड़ित के मुताबिक, विवाद की शुरुआत बेटी के साथ रास्ते में जबरदस्ती करने के प्रयास के आरोप से हुई। युवती के विरोध करने पर उसकी गर्दन पर खरोंच लग गई। घर पहुंचकर उसने पिता को घटना बताई तो पिता ने आरोपी का विरोध किया। इसके बाद आरोपी के दो साथियों के साथ घर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस अब युवती और उसके पिता के आरोपों की जांच के साथ घटनास्थल और मेडिकल रिपोर्ट से भी मामले की पुष्टि कर रही है। पनकी थाना प्रभारी दिनेश भिष्ट ने बताया कि- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User