पूविवि में बीफार्मा सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू:तीन राउंड में होगी प्रक्रिया, 7 अक्टूबर से शुरू होगा दूसरा चरण

Oct 04, 2026 - 07:43
0
पूविवि में बीफार्मा सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू:तीन राउंड में होगी प्रक्रिया, 7 अक्टूबर से शुरू होगा दूसरा चरण
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) स्थित फार्मेसी संस्थान में बीफार्मा की सीटें भरने का कार्यक्रम जारी हो गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) यह काउंसिलिंग करा रहा है। काउंसिलिंग तीन राउंड में होगी। पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरा राउंड 7 से 10 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि तीसरा राउंड 10 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। पूविवि फार्मेसी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह ने बताया कि हर राउंड में प्रमाण पत्रों का सत्यापन, ऑनलाइन च्वाइस और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। तीन राउंड के बाद भी सीटें नहीं भरने पर विशेष राउंड के जरिए दाखिले होंगे। फार्मेसी संस्थान में बीफार्मा की कुल 66 सीटों पर दाखिला होना है, जिनमें 60 स्थायी और 6 सीटें ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं। ऑनलाइन काउंसिलिंग के कारण अभी छात्रों की संख्या पता नहीं चली है। एकेटीयू प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जानकारी देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User