भाई ने मोबाइल छीना तो किशोरी ने की आत्महत्या:गोरखपुर में कमरे में दुपट्टे से लटका मिला शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

Oct 06, 2026 - 22:34
0
भाई ने मोबाइल छीना तो किशोरी ने की आत्महत्या:गोरखपुर में कमरे में दुपट्टे से लटका मिला शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
खजनी इलाके के कोहटा घुरहू गांव में सनोध चौहान की 16 साल की बेटी तनु चौहान ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, तनु मोबाइल फोन पर कुछ देख रही थी। इसी दौरान उसके छोटे भाई प्रियांशु ने जबरन मोबाइल छीन लिया। तनु उसे फोन नहीं देना चाहती थी, लेकिन भाई ने फोन छीनकर दोबारा न देने की धमकी दी। भाई-बहन के बीच हुए इस विवाद के बाद तनु नाराज होकर कमरे में चली गई और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। परिवार ने इसे सामान्य नाराजगी समझा। देर शाम तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। जबरन दरवाजा तोड़ने पर तनु का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। परिवार में मातम छा गया। हरनहीं चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार ने पहले बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर वे राजी हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तनु सनोध चौहान और पूनम चौहान की इकलौती बेटी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User