DCM ने बाइक सवार दूधिए को रौंदा, मौके पर मौत:कानपुर में गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर खुलवाया

Oct 06, 2026 - 22:34
0
DCM ने बाइक सवार दूधिए को रौंदा, मौके पर मौत:कानपुर में गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर खुलवाया
घाटमपुर के रतनपुर गांव के किनारे स्थित काली मंदिर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दूधिए को टक्कर मार दी। हादसे में दूधिए की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया, सूचना पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने परिजनों को समझाने के साथ दूधिए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रहे थे, पीछे से डीसीएम ने टक्कर मारी घाटमपुर थाना क्षेत्र के घटवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र मनोज यादव, रोज की तरह बाइक से दूध देने गए थे। दूध देने के बाद वे सड़क के किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी, कि दूधिए राजकुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम छोड़कर ड्राइवर मौके से भाग निकला। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे परिजनों ने लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना मिलते घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया मौक़े पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। कार्रवाई के आश्वासन पर खुला जाम हादसे में दूधिए की मौत के बाद परिजनों ने लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया, और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस दूधिए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच पड़ताल कर रही है। एसीपी का बयान- घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों को समझाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User