भागवत कथा में करंट लगने से कलाकार की मौत:सीतापुर में तार सही करते समय हादसा, झांकी प्रस्तुत करने हरदोई से आया था
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव में गुरुवार रात भागवत कथा के दौरान एक कलाकार की करंट लगने से मौत हो गई। मोबाइल चार्ज करने के लिए तार लगाते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देखिए 2 तस्वीरें- झांकी प्रस्तुत करने हरदोई से आया था मृतक हरदोई जिले के गजाधरपुर गांव का मोहित कुमार (30) पुत्र राजेंद्र मोहित भागवत कथा में झांकी प्रस्तुत करने टिकरा गांव आया था। गुरुवार से गांव में कथा शुरू हुई थी। देर रात मोहित मोबाइल चार्ज करने के लिए तार लगा रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिश्रिख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि- कलाकार को करंट लगने की सूचना मिली थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)