मुजफ्फरनगर में स्कॉर्पियो से बारात में की स्टंटबाजी, गाड़ी सीज:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Oct 16, 2026 - 12:50
0
मुजफ्फरनगर में स्कॉर्पियो से बारात में की स्टंटबाजी, गाड़ी सीज:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर में स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई में स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने स्कॉर्पियो को थाने लाकर सीज कर दिया। गाड़ी से स्टंट करने वाले युवक गांव में एक बारात में शामिल होने आए थे। मामला तितावी थाना क्षेत्र की जसोई चौकी के अंतर्गत का है। यहां गुरुवार दोपहर बारात में शामिल होने पहुंचे युवकों ने स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी की। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी से खूब 'डांस' कराया। बारात में आए युवकों ने गाड़ी से बाहर निकलकर हुड़दंग भी मचाया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि स्टंटबाजी करने वाले युवक गांव जसोई में एक बारात में शामिल होने आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को थाने लाकर सीज कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामला गुरुवार दोपहर का है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और गुरुवार देर रात ही गाड़ी को थाने लाकर सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी से दूसरे लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User