रोड नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी:महराजगंज में 77 साल से 2 किलोमीटर सड़क नहीं बनी, ग्रामीणों ने DM को सौंपा पत्र
महराजगंज के नौतनवा तहसील में मोहनापुर ढाला से सिंहपुर थरौली तक 2 किलोमीटर फॉरेस्ट रोड नहीं बनने से ग्रामीण नाराज हैं। उन्होंने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान रविकांत चौधरी ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सड़क बनाने के लिए पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि साल 1947 से अब तक यह सड़क नहीं बनी। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने जल्द जांच कराकर सड़क बनाने की मांग की। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस समस्या पर पहले भी प्रभागीय वनाधिकारी, नौतनवा विधायक और महराजगंज सांसद को बताया गया, पर कोई हल नहीं निकला। ग्रामीणों ने साफ कहा कि सड़क नहीं बनी तो वे अगले चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। जिलाधिकारी ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रमेश यादव, इरफान अहमद, राधेश्याम, रामधनी गुप्ता, उपेंद्र चौधरी, घनश्याम गुप्ता, उमेश चौधरी, शंभू शर्मा और इंद्रेश समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)