हाथरस में ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत:आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक सवार रिश्तेदार घायल

Oct 05, 2026 - 12:46
0
हाथरस में ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत:आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक सवार रिश्तेदार घायल
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 10वीं कक्षा की छात्रा मानसी की मौत हो गई। हादसा रुहेरी गांव के पास हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मानसी और उसका रिश्तेदार अरविंद घायल हो गए थे। गंभीर हालत में मानसी को आगरा रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौपुरा गांव निवासी 17 वर्षीय मानसी कालीचरण की बेटी थी। वह रुहेरी के एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता दूसरे स्कूल में चपरासी हैं। परिवार के मुताबिक, शनिवार को मानसी की साइकिल खराब हो गई थी। उसे ठीक कराने के लिए वह रुहेरी में एक मिस्त्री के पास आई थी। साइकिल ठीक कराने के बाद वह अपने रिश्तेदार अरविंद के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर रुहेरी के पास पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मानसी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चला रहे अरविंद को भी चोट आई। हादसे के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मानसी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए आगरा लेकर पहुंचे, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मानसी की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव लेकर वापस हाथरस पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मानसी अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User