भाजपा छोड़ गौरव सोनी सपा में शामिल:इटावा में व्यापारियों ने भाजपा नीतियों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया, कई को मिली नई जिम्मेदारी
इटावा में समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक सोमवार सुबह 11 बजे शहर के बीकानेर रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी राहुल गुप्ता ‘गींजा’ ने की। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ रहे। कार्यक्रम में जिला महासचिव वीरू भदौरिया, प्रमुख शिक्षाविद अतिवीर सिंह यादव, जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता ‘विक्की’, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर भोजवाल और छात्र सभा जिलाध्यक्ष रवि यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद शहर के सर्राफा व्यापारी तरुण जैन के आकस्मिक निधन पर व्यापारियों और पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. कुमार मनोज रहे आकर्षण बैठक में विशेष आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार मनोज भी मौजूद रहे। उनके पहुंचने पर व्यापारियों और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। डॉ. कुमार मनोज ने सामाजिक सरोकारों और वर्तमान परिस्थितियों को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। इस दौरान कई वक्ताओं ने भाजपा सरकार की व्यापारिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
भाजपा छोड़ गौरव सोनी सपा में शामिल बैठक के दौरान भाजपा छोड़कर समाजवादी व्यापार सभा में शामिल हुए मंडल मंत्री गौरव सोनी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ और वीरू भदौरिया ने सपा इटावा विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ‘डुल्ले’ की मौजूदगी में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। कई व्यापारियों को मिली जिम्मेदारी संगठन विस्तार के तहत बलदेव मिष्ठान के संचालक शरद यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। देवेंद्र यादव स्वर्णकार, पूरन सिंह यादव और अभिषेक यादव को भी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सौरभ वर्मा को संगठन मंत्री और मीडिया प्रभारी, अहान अंसारी जसवंतनगर को जिला सचिव तथा प्रिंस यादव को प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। व्यापारियों ने रखे अपने विचार बैठक में शुभम होटल के स्वामी पावेंद शर्मा, व्यापारी नेता आकाशदीप जैन, सपा जिला सचिव प्रवीण कुशवाह, ब्रजकिशोर वर्मा, आलोक पटेल, राजेश सोनी, त्रिभानु राज सिंह, जितेंद्र सोनी, सौरभ वर्मा, विनीत सोनी, राजीव यादव, प्रिंस यादव और श्रीपत वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं और संगठन की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में ज्ञान सिंह तोमर, जैनुल आब्दीन, सर्वेश जोशी, साजिद अली अशरफी, दिलशाद पहलवान, शाह खालिद, शिवम वर्मा, आसिफ वारसी, मनोज गुप्ता, धीरेन्द्र गुप्ता, श्रीकांत वर्मा, प्रमोद कुदेशिया, कन्हैया यादव, सुरेंद्र यादव ‘भल्लू’ पूर्व सभासद, संतोष राजपूत, जेई साहब अनिल सोनी, पंकज वर्मा, आनंद सोनी, आकाश सोनी ‘लल्ला’ और सूरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीश जौहरी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)