सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका:पुलिस से हुई झड़प, कलेक्ट्रेट जा रहे कार्यकर्ताओं को रोका; एक महिला चोटिल

Oct 05, 2026 - 14:08
0
सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका:पुलिस से हुई झड़प, कलेक्ट्रेट जा रहे कार्यकर्ताओं को रोका; एक महिला चोटिल
कौशांबी में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने SIR और चुनाव प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के पत्रकार चौराहे पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कलेक्ट्रेट जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को रोका, जिससे झड़प की स्थिति बन गई। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष विभा यादव चोटिल हो गईं। उनकी अपर पुलिस अधीक्षक से भी झड़प हुई। सपा कार्यकर्ता करीब एक घंटे तक मंझनपुर के कलश चौराहे पर धरने पर बैठे रहे। हालांकि, वे बिना ज्ञापन दिए ही पार्टी कार्यालय लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User