भाजपा ध्रुव कुमार त्रिपाठी के लिए शिक्षकों से संपर्क करेगी:गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों पर मंथन, देवरिया में 16 मतदान केंद्र

Oct 11, 2026 - 16:03
0
भाजपा ध्रुव कुमार त्रिपाठी के लिए शिक्षकों से संपर्क करेगी:गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों पर मंथन, देवरिया में 16 मतदान केंद्र
देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षकों से संपर्क अभियान तेज करने की रणनीति बनाई। रविवार को जिला पंचायत सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद और विधानसभा स्तर पर चुनाव संचालन समितियों के गठन के साथ जिले के 16 मतदान केंद्रों पर प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क कर प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करने को कहा गया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता और समन्वय के साथ जुटना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने शिक्षक समाज से लगातार संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं व सुझावों को समझने पर जोर दिया। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण और नई पीढ़ी का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षकों के साथ संवाद बनाए रखने और चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का आह्वान किया। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक निर्वाचन में मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदाताओं से संपर्क और संगठनात्मक समन्वय महत्वपूर्ण है। उन्होंने 16 मतदान केंद्रों पर नियुक्त प्रभारियों और संयोजकों से अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां निष्ठापूर्वक निभानी होंगी। बैठक का संचालन रमेश सिंह ने किया, जबकि समापन जिला पंचायत प्रशासक गिरीश चंद तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिचरण कुशवाहा, अवधेश सिंह, अजीत राय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडे शाही, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, अशोक पांडे, कृष्णनाथ राय, अजय कुमार दुबे, जितेंद्र सिंह, अजीत सिंह, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉ. भानु प्रताप सिंह, जय बहादुर गौतम, रवि प्रकाश कुशवाहा, रमेश वर्मा, रविंद्र कौशल, अजय शाही, जिला संयोजक गिरिजेश सिंह, हरेंद्र जायसवाल और डॉ. अजय मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User