भाजपा एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सोनू, हर्ष महानगर अध्यक्ष:मेयर के करीबी हैं दोनों, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची
भाजपा ने रविवार शाम को अनुसूचित मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सोनू दिवाकर को जिला और हर्ष दिवाकर को मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के करीबी हैं। हर्ष दिवाकर मेयर का कामकाज भी देखते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने रविवार शाम को मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की। इसके अनुसार, सोनू दिवाकर को मोर्चा का जिलाध्यक्ष और हर्ष दिवाकर को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों के समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को बधाई भी दी है। बता दें कि सोनू दिवाकर और हर्ष दिवाकर आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के काफी करीबी हैं। हर्ष दिवाकर तो मेयर के साथ भी चलते हैं। उनका कामकाज भी देखते हैं।
युवा मोर्चा की सूची का इंतजार
भाजपा ने अधिकांश मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की सूची आना बाकी है। युवा कार्यकर्ता इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। युवा मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए कई युवा दावेदारी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)