भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल:बड़े कार्यक्रम में होगी विधिवत जॉइनिंग, बेटी को मिल सकता है टिकट

Oct 11, 2026 - 20:06
0
भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल:बड़े कार्यक्रम में होगी विधिवत जॉइनिंग, बेटी को मिल सकता है टिकट
बरेली की आंवला लोकसभा सीट से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में हुई। इस दौरान धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप भी मौजूद रहीं। बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव भी मुलाकात में शामिल हुए। धर्मेंद्र कश्यप की अखिलेश यादव से मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद उनके सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक सपा में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। धर्मेंद्र कश्यप ने 11 अक्टूबर को भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को संगठन में अहमियत दी जा रही है। वहीं, पिछड़े और अति पिछड़े समाज को उचित सम्मान और जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने इन्हीं वजहों से नाराज होकर इस्तीफा देने की बात कही थी। भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में जगह नहीं मिलने के बाद धर्मेंद्र कश्यप की नाराजगी की चर्चा शुरू हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘टाटा-बाय-बाय’ लिखकर पोस्ट किया था। बाद में पार्टी की सदस्यता छोड़ने का ऐलान कर दिया। धर्मेंद्र कश्यप 2014 और 2019 में आंवला सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद जल्द ही इनकी पार्टी में विधिवत तरीके से कार्यक्रम के बड़े कार्यक्रम में जॉइनिंग हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User