गोरखपुर में कलश यात्रा आयोजित:प्रथम नवरात्र पर उमड़ा जनसैलाब, सतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Oct 11, 2026 - 20:06
0
गोरखपुर में कलश यात्रा आयोजित:प्रथम नवरात्र पर उमड़ा जनसैलाब, सतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन जिले में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पहल संस्था के संस्थापक महेश मिश्रा ने यात्रा में शामिल महिलाओं का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर निकली महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User