भाजपा कार्यालय में विधायक का स्वागत:अभय सिंह बोले- गोसाईंगंज से भाजपा जिसे टिकट देगी, उसका समर्थन करूंगा
भाजपा में शामिल होने के बाद गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह रविवार को पहली बार अयोध्या स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को विधायक अभय सिंह अमेठी जिले के गौरीगंज में भाजपा में शामिल हुए थे। अयोध्या कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, वर्तमान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओमप्रकाश पांडेय बादल, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अभय सिंह ने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा और नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। गोसाईंगंज सीट से भाजपा जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, वह उसका समर्थन करेंगे। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)