नहटौर में मां भगवती का जागरण:मां चामुंडा देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने लिया भजनों का आनंद

Oct 19, 2026 - 07:35
0
नहटौर में मां भगवती का जागरण:मां चामुंडा देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने लिया भजनों का आनंद
नहटौर कस्बे स्थित श्री मां चामुंडा देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरी रात माँ भगवती के भजनों और जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने रातभर भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जागरण में गायकों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों और माता की सुंदर झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर कपिल शर्मा, वैभव गोयल, प्रशांत वर्मा, अशोक चंद्रा, सावन सूद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सुबह मां आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User