भाजपा के पास न विजन है न मिशन:शिक्षक MLC मान सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का किया वादा
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक MLC डॉ. मान सिंह यादव ने रविवार को शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। 2027 के शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता की शुरुआत जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। डॉ. मान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास अपना प्रत्याशी नहीं था। इसी वजह से सपा के पूर्व प्रत्याशी को अपने साथ मिलाकर उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा के कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आगामी चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय और सेवा सुरक्षा देने का वादा किया है। इसके साथ ही 1.76 लाख शिक्षामित्रों को समान कार्य-समान वेतन देने की बात कही है। भर्ती परीक्षाओं को लेकर भाजपा पर आरोप डॉ. यादव ने दरोगा भर्ती, VDO, असिस्टेंट भर्ती और NEET परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के पास बताने के लिए कोई ठोस काम नहीं है। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के लिए 200 करोड़ रुपये दिए गए थे और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई थी। उन्होंने भाजपा सरकार पर धारा 18 और 21 समाप्त कर शिक्षकों की सेवा शर्तों को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया। डॉ. यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग और संविदा की व्यवस्था खत्म कर सरकारी नौकरियां देने की दिशा में काम किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)