लखनऊ में डॉगी को गोली मारने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार:लाइसेंसी बंदूक से किया था फायर, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
लखनऊ के तालकटोरा इलाके में स्ट्रीट डॉग को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुनेश्वरपुरम, बादशाहखेड़ा निवासी संदीप कुमार तिवारी (42) के रूप में हुई है। वह प्रिंसिपल सिक्योरिटी एंड अलाइड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक, एक खोखा, चार जिंदा कारतूस और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को तालकटोरा इलाके में बाइक सवार ने स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में AASRA द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट की ओर से चारू खरे और पशु अधिकार कार्यकर्ता अनु बोस ने तालकटोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपी के घटनास्थल तक आने और वारदात के बाद लौटने वाले रास्तों की जांच की गई। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदीप कुमार तिवारी की पहचान की। कुत्तों के पीछा करने पर चलाई गोली पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर को नाइट ड्यूटी करके घर लौटते समय कुत्ते उसका पीछा करने लगे थे। इस पर उसने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से डॉगी की मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)