भाजपा की जिला बैठक:अजय सिंह गौतम ने कहा- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सकारात्मक उपयोग

Oct 16, 2026 - 18:40
0
भाजपा की जिला बैठक:अजय सिंह गौतम ने कहा- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सकारात्मक उपयोग
गोरखपुर के रानीडीहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को नवनियुक्त जिला मीडिया, आईटी एवं सोशल मीडिया टीम की परिचय बैठक जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सकारात्मक उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सूचना संचार के क्षेत्र में मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी ने भी मीडिया एवं सोशल मीडिया के महत्व पर विचार रखे। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार, आईटी जिला संयोजक अनिल कुमार, सोशल मीडिया जिला संयोजक राम प्रवेश तिवारी, अमरनाथ पासवान, रजनीश पाण्डेय और विनय त्रिपाठी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User