भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा में निकली बाइक रैली:चित्रकूट प्रभारी मंत्री नंद गोपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी का संकल्प सुने
चित्रकूट में बुधवार को भाजपा की ओर से सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवरामपुर से जिला मुख्यालय की ओर बाइक रैली निकाली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। बाइक रैली शिवरामपुर से निकलकर पटेल तिराहा पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से जुड़े प्रसारण को सुना। इसके बाद यात्रा पटेल तिराहे से आगे बढ़ते हुए सीतापुर के शंकर चौराहे पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। संगठन के कार्यक्रमों से जोड़ने का उद्देश्य आयोजकों के मुताबिक, सेवा संकल्प यात्रा का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यक्रमों और संकल्पों से जोड़ना है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद, पूर्व विधायक चंद्रिका प्रसाद, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी, अनूप पांडे, अशोक मिश्रा और रमाकांत पांडे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)