दशहरा आयोजनों में सुरक्षा की मांग:महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए आयोजन समितियों को निर्देश

Oct 07, 2026 - 17:49
0
दशहरा आयोजनों में सुरक्षा की मांग:महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए आयोजन समितियों को निर्देश
कुशीनगर में दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रामलीला, रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मर्यादा बनाए रखने की मांग की गई है। बजरंग दल के जिला संयोजक रवि प्रताप सिंह ने प्रशासन को पत्र भेजकर आयोजन समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। पत्र में कहा गया कि दशहरा कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और परिवार शामिल होते हैं। ऐसे में कार्यक्रम स्थलों पर अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। संगठन ने अश्लील एवं आपत्तिजनक प्रस्तुतियों पर रोक लगाने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को रोकने की मांग की है। साथ ही आयोजकों की ओर से प्रवेश व्यवस्था दुरुस्त रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई। संगठन ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कार्यक्रमों की निगरानी करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User