गाजियाबाद में जल संरक्षण अभियान:तालाबों की सफाई की गई, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
गाजियाबाद की समस्त ग्राम पंचायतों में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जल संरक्षण एवं तालाब सेवा कार्यक्रम का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, तालाबों की स्वच्छता और वर्षा जल के समुचित संचयन को बढ़ावा देना था। अभियान के दौरान फिल्टर चैंबर, सिल्ट कैचर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की विशेष रूप से सफाई की गई। साथ ही, तालाबों और उसके आसपास जमा गंदगी व अनावश्यक कचरे को हटाकर जल स्रोतों को स्वच्छ और उपयोगी बनाने के लिए सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस महाभियान में पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों, पंचायत कर्मियों, सफाई कर्मियों, विभिन्न संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए तालाबों को स्वच्छ रखने, वर्षा जल को सहेजने और पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)