भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का मनोनयन:पूजा सिंह को जिला तो प्रीति शाही को मिली महानगर महिला मोर्चे की कमान

Oct 13, 2026 - 20:07
0
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का मनोनयन:पूजा सिंह को जिला तो प्रीति शाही को मिली महानगर महिला मोर्चे की कमान
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गोरखपुर में अपने विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके तहत, पूजा सिंह कौशिक को गोरखपुर जिला महिला मोर्चा और प्रीति शाही को गोरखपुर महानगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महिला मोर्चे के अलावा अन्य मोर्चों में भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा में धर्मराज गोंड को जिले की और विनोद कुमार गोंड को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जितेंद्र सैनी को किसान मोर्चा का गोरखपुर महानगर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इन नई नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा सिंह कौशिक ने इसे संगठन का उनके प्रति विश्वास और बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता से मिली सीख और संस्कारों से प्रेरित होकर समाजसेवा तथा संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगी। संगठन में मिली इन नई जिम्मेदारियों पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User