वाराणसी में बच्ची से रेप करने वाला थाने में रोया:हाथ जोड़कर बोला - गलती हो गई; इस बार माफ कर दो
वाराणसी में शौचालय में 13 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी चौक थानाक्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस की गिरफ्तार में आने के बाद उसने थाने में हाथ जोड़ लिए और कहा गलती हो गयी माफी मांग रहा हूं। फिलहाल पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। बता दें की बीती रात परिजनों ने चौक थाने में तहरीर दी थी और मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने रात में ही आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। सोमवार को दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। चौक थाने की पियरी चौकी क्षेत्र स्थित बेनियाबाग मलिन बस्ती में रविवार की रात थाने पहुंचा था परिवार
पियरी चौकी क्षेत्र की मलिन बस्ती से परिजनों के साथ थाने पहुंचे विकास ने बताया - बेनियाबाग मलिन बस्ती के बगल में सामुदायिक सुलभ शौचालय है। उसी जगह एक नाबालिग 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इसकी सूचना हमें मिली थी। जिसपर हम लोग मौके पर पहुंचे थे। युवक दुलारे अंसारी दुष्कर्म के बाद वहां से फरार हो गया। किशोरी शौचालय में मौजूद थी
विकास ने बताया - दोपहर 3 बजे किशोरी शौच के लिए सुलभ शौचालय में पहुंची थी। उसी दौरान वहां मौजूद व्यक्ति ने उसे शौचालय में ही खींचकर दुष्कर्म किया। और वहां से फरार हो गया। किसी तरह किशोरी वहां से निकली और घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी है। पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोला माफ़ कर दो गलती हो गई
एसीपी दशाश्वमेध डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया - चौक थाने पर पहुंचे परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखते हुए किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया गया है। घटनास्थल की जांच के बाद साइंटिफिक टीम भी बुलाई गयी थी। इसके बाद दबिश देकर आरोपी दुलारे अंसारी (30) बेनियाबाग इलाके से हिरासत में देर रात लिया गया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है और अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगी है। फिलहाल उसे सुसंगत धाराओं में मेडिकल के बाद जेल भेजा जा रहा है। एसीपी ने बताया - हमारी पूरी कोशिश है कि दो दिन में इस प्रकरण में विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दायर की जाएगी। साथ ही कोर्ट से इस प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आवेदन दिया जाएगा। ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)