भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:आगरा कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी
आगरा में सोमवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर महिलाओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए गए। कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एमजी रोड पर जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। अब विस्तार से पढ़िये…
कांग्रेस और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पहले देखिये प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… भाजपा महिला मोर्चा ने ‘महिलाओं के सम्मान में, नारी शक्ति मैदान में’ के नारे के साथ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में कांग्रेस का रवैया उसकी कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया गया।
वरिष्ठ नेता निर्मला दीक्षित ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह की राजनीतिक चुप्पी स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर महिला सशक्तीकरण के दावों और व्यवहार में अंतर होने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। उन्होंने राहुल गांधी के महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर दिए जाने वाले बयानों पर भी सवाल उठाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)