भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं प्रीति गुप्ता और अनुपमा:जौनपुर में प्रीति को और मछलीशहर में अनुपमा को मिली जिम्मेदारी

Oct 13, 2026 - 13:32
0
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं प्रीति गुप्ता और अनुपमा:जौनपुर में प्रीति को और मछलीशहर में अनुपमा को मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जौनपुर में प्रीति गुप्ता और मछलीशहर में अनुपमा राय को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रीति गुप्ता सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वह सखी वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह संस्था महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और कमजोर वर्गों के लिए काम करती है। उनकी पढ़ाई एमएससी और बीएड है। प्रीति ने जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने और मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने जैसे काम किए। वह सहकार भारती की जिला महिला प्रमुख भी रह चुकी हैं। अनुपमा राय का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ। वह आईटी सेल की जिला सह-संयोजक (2013) और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक (2014) रहीं। जौनपुर महिला मोर्चा की महामंत्री भी थीं। अब उन्हें मछलीशहर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। अनुपमा राय ने नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User