तालाब में डूबने से 4 साल की बच्ची की मौत:हमीरपुर में घर से 35 मीटर दूर खेल रही थी, पड़ोसियों ने बाहर निकाला

Oct 13, 2026 - 13:32
0
तालाब में डूबने से 4 साल की बच्ची की मौत:हमीरपुर में घर से 35 मीटर दूर खेल रही थी, पड़ोसियों ने बाहर निकाला
हमीरपुर जिले के राठ में सोमवार शाम एक चार साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना जरिया थाना क्षेत्र के पथखुरी गांव की है। मृतका की पहचान जयहिंद की बेटी दिशा के रूप में हुई है। वह शाम को घर के पास स्थित तालाब में खेलने गई थी। इसी दौरान वह अचानक पानी में डूब गई। दिशा को तालाब में डूबता देखकर पड़ोसियों और परिजनों ने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को कराया गया पोस्टमार्टम पुलिस ने मंगलवार को बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। दिशा के पिता जयहिंद ने बताया कि तालाब उनके घर से करीब 35 मीटर दूर है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। चार साल की दिशा अपने पीछे मां मालती और आठ साल के भाई सागर को छोड़ गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User