भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया:कौशांबी में JNU यौन उत्पीड़न मामले के दोषी सांसद को संरक्षण देने का राहुल गांधी पर आरोप
कौशांबी में सोमवार की दोपहर 1 बजे भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के मामले में किया गया।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद और JNU प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी पर अकोइजम को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
वसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस ने 11 अक्टूबर को चीफ सिक्योरिटी आफिसर की शिकायत पर अकोइजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह मामला 11 बालिकाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़ा है। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि JNU में छात्राओं के साथ हुआ दुर्व्यवहार गलत है और कांग्रेस की चुप्पी सवाल खड़े करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)