भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

Oct 02, 2026 - 01:39
0
भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी
भाजपा ने गुरुवार की शाम को चार मोर्चों के प्रदेश टीम की घोषणा की गई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। चारों मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। सहजनवा के पूर्व विधायक देवनारायण उर्फ जीएम सिंह सैंथवार को किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह देवरिया के निवासी और गोरखपुर विश्वविद्यालय के बंधु उपेंद्र सिंह को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह महिला मोर्चा, एससी मोर्चा एवं एसटी मोर्चा में भी नए पदाधिकारी बनाए गए हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा में गोरखपुर के नरेंद्र महंथा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। महाराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं, जबकि विजय सोनकर को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परदेसी रविदास नगर पंचायत से चुनाव भी लड़ चुके हैं। अमिता गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, संध्या त्रिपाठी क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा में गोरखपुर की अमिता गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह इससे पहले महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष थीं। संध्या त्रिपाठी को महिला मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वह पहले महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी थीं। गोरखपुर क्षेत्र की रागिनी जायसवाल को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। वह पूर्व में सोशल मीडिया महिला मोर्चा की क्षेत्रीय संयोजक थीं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा में डॉ. शेषमणि गौड़ को क्षेत्रीय अध्यक्ष और सोनिका खरवार को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सिद्धार्थनगर के शिवनाथ चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वह इससे पहले पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष थे। रवि प्रकाश चौहान उर्फ मोहन चौहान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User