भाजपा ने पप्पू गोंड को सौंपी नई जिम्मेदारी:मऊ में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त
मऊ में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में मऊ जिले से पप्पू गोंड को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी सूची में गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इसमें गोरखपुर महानगर से विनोद कुमार गोंड, गोरखपुर जिले से धर्मराज गोंड, महाराजगंज से प्रदीप गोंड, कुशीनगर से मार्कण्डेय गोंड, देवरिया से सिद्धिविनायक गोंड, बस्ती से रामसूरत गोंड, सिद्धार्थनगर से राम गोंड, संतकबीरनगर से आनंद गोंड, आजमगढ़ से नंदलाल गोंड, लालगंज से अनिल गोंड, मऊ से पप्पू गोंड और बलिया से चंदन गोंड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मऊ जिले में पप्पू गोंड को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अब संगठन को मजबूत करने और अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने की चुनौती होगी। जिलाध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पार्टी की योजनाओं को समाज के बीच पहुंचाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, यह नियुक्ति संगठनात्मक स्तर पर मोर्चे को सक्रिय बनाने की दिशा में कदम है। वहीं मऊ में भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य समेत विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने पप्पू गोड को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)