नवरात्र पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल:डोहरिया बाजार समेत गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित, सप्तमी से होंगे दर्शन
गोरखपुर में जंगल कौड़िया ब्लॉक के डोहरिया बाजार समेत विभिन्न गांवों, चौराहों और बाजारों में शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। पूजा समितियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सप्तमी तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नेत्र अनावरण के बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालु गोपाल उर्फ विराट साहनी ने बताया कि वह प्रतिदिन मां की पूजा करते हैं और नवरात्र में व्रत भी रखते हैं। अनिल पासवान ने कहा कि वह पिछले चार वर्षों से नवरात्र का व्रत रख रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना और अंतिम दिनों में कन्या पूजन की परंपरा निभाई जाती है। अंकित गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में कई वर्षों से प्रतिमाएं स्थापित हो रही हैं। इस बार भी ढोल-नगाड़ों और बाजे के साथ मां का स्वागत किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)