भाजपा ने तीन मोर्चों के जिलाध्यक्ष घोषित किए:प्रतिमा अवस्थी महिला मोर्चा और उपेंद्र कुमार अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने
औरैया में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिले में अपने तीन मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर की गई नियुक्तियों में अशोक दोहरे को अनुसूचित मोर्चा, प्रतिमा अवस्थी को महिला मोर्चा और उपेंद्र कुमार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी भूरे चौबे के अनुसार, अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक दोहरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वह मंडल सहार के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं, दिबियापुर निवासी प्रतिमा अवस्थी इससे पहले महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष थीं। अब उन्हें महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी से अभियानों को मिलेगी गति भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ता पार्टी के अभियानों को और गति देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पदाधिकारियों ने जताई खुशी तीनों मोर्चों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, रजनीश पांडेय, ऋषि पांडे, सौरभ भूषण शर्मा, लल्ला शर्मा, विमल दुबे, प्रतीक सिंह, आदर्श ठाकुर, चेयरमैन राघव मिश्रा और मोनू सेंगर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)