भाकियू (संयुक्त मोर्चा) की बैठक:नरेश चौधरी बोले- 'गन्ना भुगतान के लंबित ब्याज पर सभी दल चुप क्यों?'
गजरौला में भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) की ‘किसान युवा संसद’ ने गन्ना किसानों के वर्षों से लंबित विलंब ब्याज के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों की चुप्पी पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि किसानों के विलंब ब्याज का मुद्दा कोई चुनावी मौसम में पैदा नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आते ही किसानों के दरवाजे पर दस्तक देने वाले नेताओं को यह बताना चाहिए कि जब किसानों की वर्षों पुरानी रकम पर ब्याज का सवाल उठा था, तब उनकी आवाज कहां थी? इस दौरान गजरौला में किसानों ने आपस में लड्डू बांटकर अपनी खुशी और एकजुटता तो जताई, लेकिन राजनीतिक दलों के दोहरे रवैये पर नाराजगी भी जाहिर की। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसानों के मुद्दे अब केवल चुनावी घोषणा-पत्रों की शोभा नहीं बनने चाहिए, बल्कि यह सत्ता और विपक्ष दोनों की जवाबदेही का विषय होना चाहिए। 'किसान युवा संसद' लगातार गांवों में जाकर इस सवाल को प्रमुखता से उठा रही है। इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के साथ राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, जिला संरक्षक चौधरी चरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, गजरौला ब्लॉक अध्यक्ष तालिब रजा फौजी, ब्लॉक उपाध्यक्ष निराजुद्दीन चौधरी, होमपाल सिंह और चंद्रपाल सिंह समेत किसान युवा संसद के कई युवा कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)