घाटमपुर में बारिश के साथ ओले गिरे:तेज हवाएं चलीं, कानपुर सागर हाइवे पर सन्नाटा पसरा; लोगों को गर्मी से राहत मिली
कानपुर के घाटमपुर में भीषण गर्मी उमस के बीच बुधवार देर शाम तेज हवाओं के साथ यहां पर रुक रुकर हो रही बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज हवाएं चलने से कई पेड़ टूट गए, वही बरनाव समेत आसपास गांवों में ओले गिरे हैं। बारिश के बाद से घाटमपुर क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया है। कानपुर सागर हाइवे पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में भीषण गर्मी उमस हो रही थी, बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। यहां पर अचानक रुक रुकर शुरू हुई बारिश से कुछ किसान खुश है, तो कुछ किसानों के चेहरे मायूस हुए है। इसके साथ 30 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग आधा घंटे तक हवाएं चली। हवाओं से क्षेत्र में कुछ पेड़ टूटकर गिरे है। बरनाव समेत आसपास गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे, तहसील क्षेत्र में बारिश होने से आम जनमानस ने राहत की सांस ली है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश और तेज हवाएं चलने पर कानपुर सागर हाईवे पर सन्नाटा छा गया। SDM बोले - कई गांव में गिरे ओले घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवाएं चली हैं। कुछ जगह पर ओले गिरे हैं। नुकसान के आकलन के लिए लेखपालों को जांच के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)