झांसी में 9वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या:अंदर से बंद था रूम, दीवार फांदकर घुसा था हत्यारा

Oct 07, 2026 - 17:49
0
झांसी में 9वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या:अंदर से बंद था रूम, दीवार फांदकर घुसा था हत्यारा
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई इलाके में बुधवार को आर्य कन्या स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा चंचल रायकवार (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा घर में अकेली थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसकी दादी घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने दीवार से झांककर देखा तो चंचल आंगन में मृत पड़ी थी। उसकी कनपटी से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी विकास कुमार, एसपी सिटी समेत सीपरी बाजार थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और स्वाट मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दादी काम से लौटी तो दरवाजा नहीं खुला जानकारी के मुताबिक आईटीआई निवासी सोमी रायकवार का परिवार मूल रूप से ग्राम खोड़न में रहता है। आईटीआई स्थित घर में सोमी के पिता भगवानदास और दादी शीला रहती थीं। भगवानदास की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। चंचल भी अपनी दादी के साथ आईटीआई वाले घर में रह रही थी। बुधवार दोपहर दादी किसी काम से बाहर गई थीं। इसी दौरान चंचल घर पर अकेली थी। करीब साढ़े तीन बजे शीला वापस घर पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला और कुंडी भी नहीं खुली। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दीवार से अंदर झांककर देखा गया तो चंचल आंगन में मृत पड़ी थी। उसके सिर के पास खून पड़ा था। पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही पुलिस बताया जा रहा है कि परिवार की खोड़न में रहने वाले एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी वजह से चंचल को आईटीआई स्थित घर में दादी के पास रखा गया था। पुलिस फिलहाल इसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आरोपी दिनदहाड़े मौका देखकर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और चंचल की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात के समय इलाके में संदिग्ध गतिविधि या किसी व्यक्ति की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User