भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल स्कूलों की छुट्टी:मेरठ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसको ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से मेरठ जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह आदेश यूपी बोर्ड, CBSE, ICSE बोर्ड और सभी इंटर कॉलेजों पर लागू रहेगा। यानी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई नहीं होगी। जिले में बारिश को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को भी अवकाश की जानकारी दे दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)