12वीं मंजिल से गिरकर गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा की मौत:गाजियाबाद में फ्लैट में माता-पिता भी मौजूद थे, नीचे गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे गार्ड

Sep 25, 2026 - 23:16
0
12वीं मंजिल से गिरकर गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा की मौत:गाजियाबाद में फ्लैट में माता-पिता भी मौजूद थे, नीचे गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे गार्ड
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में शुक्रवार रात 14 साल की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। नीचे गिरने की आवाज सुनकर सोसायटी के गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घटना के वक्त छात्रा के माता-पिता भी फ्लैट में मौजूद थे। सूचना मिलते ही नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देर रात फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। सीबीएसई रोप स्कीपिंग नेशनल चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र की राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी के टावर जी-1210 की है। यहां सुरेश राजपूत परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी प्राची (14) सीबीएसई रोप स्कीपिंग नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। शुक्रवार रात प्राची 12वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस रात में परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बेटी की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल प्राची की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस छात्रा के 12वीं मंजिल से गिरने की वजह की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User