भारी बारिश में सेवा संकल्प अभियान की जनसभा:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित; केंद्र-प्रदेश की योजनाओं पर चर्चा
महराजगंज के फरेंदा में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत एक जनसभा हुई। अंबेडकर तिराहा पर हुई इस जनसभा का आयोजन विधानसभा नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और उनके कामों पर बात की गई। इसमें संकल्प लिया गया कि इन योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि सरकार की योजनाओं का मकसद समाज के जरूरतमंद लोगों तक विकास और जनकल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन और जनधन योजना जैसी कई योजनाओं से गरीब, महिलाएं, किसान, युवा और समाज के सबसे गरीब लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने उनकी भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण और शहरी इलाकों में महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में जरूरी काम करती हैं। राजेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी बहुमत से प्रदेश में मजबूत सरकार बनाएगी। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)